फॉलो करें

विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा की केन्द्रीय बैठक 13-15 मार्च को बंशीगिर गोशाला कर्णावती गुजरात में सम्पन्न

494 Views

भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद, राष्ट्रीय गोरक्षा आन्दोलन समिति, भारतीय गो विज्ञान परीक्षा समिति की अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग एवं बैठक सम्पन्न हुई। वर्ग का
उदघाटन 13 मार्च को गो पूजन, वेद मंत्रोच्चारण के साथ उपस्थित विहिप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गोरक्षा के संरक्षक हुकुम चन्द सांवला जी, केन्द्रीय मंत्री विहिप एवं संगठन मंत्री गोरक्षा खेम चन्द शर्मा जी, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुरु प्रसाद सिंह जी, गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जशराज श्रीमाल जी व भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद राष्ट्रीय महामंत्री मा. राजेन्द्र सिंघल जी व बंशीगिर गोशाला संचालक गोपाल भाई सुतारिया जी आदि ने किया।

उदघाटन सत्र में रोजगार युक्त नौजवान, कर्जमुक्त किसान, स्वस्थ भारत निर्माण यानि पंचगव्य घरेलू उपचार से स्वास्थ्य का खर्चा कम करना, नशा मुक्त भारत और गो दुग्ध युक्त भारत, इसके लिए उत्तम गो संवर्धन आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हुकुम चन्द सांवला जी व पूज्य चैतन्य शंभु महाराज जी के द्वारा गोवंश के विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय मंत्री विहिप गोरक्षा उमेश चन्द्र पोरवाल ने किया
गोवंश आधारित कृषि- गो कृपा अमृतम् व पंचगव्य द्वारा घरेलू उपचार, रोजगार युक्त भारत ( पंचगव्य गो उत्पाद), कार्यकर्ता और कार्य, भारतीय गो विज्ञान परीक्षा, गो चिकित्सा के घरेलू उपचार, विश्व हिन्दू परिषद एवं गोरक्षा आदि विषयों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एवं बैठक में अनेक विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी अवगत कराई गई व दो नवीन पुस्तकों का विमोचन किया गया- *वैदिक संस्कृति में गोधन डा. रचना तिवारी द्वारा लिखित बैल ऊर्जा, जैविक कृषि, भारतीय दर्शन, वैदिक संस्कृति, पर्यावरण संतुलन, आत्मनिर्भर भारत, रोजगार के अवसर, संवैधानिक अधिकार, पंचगव्य आयुर्वेद के द्वारा शतायु निरोगी जीवन आदि महत्व के अध्याय है। गोवंश चिकित्सा घरेलू उपचार डा- कृष्ण पाल सिंह जी।

बैठक में 34 प्रान्त से 140 प्रान्तीय स्तर के प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। गोरक्षा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता जी, जयप्रकाश गर्ग जी, केन्द्रीय मंत्री सुनील मानसिंहका, उमेश चन्द्र पोरवाल, लालबहादुर सिंह, वासुदेव पटेल , कोषाध्यक्ष सुरेश कटारिया जी, गो विज्ञान परीक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह जी, कार्याध्यक्ष हरेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री सुरेश सेन, मिडिया प्रमुख नितिन त्यागी, व गोशाला प्रमुख दया शंकर पाण्डेय, क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख चैन्नई, बैंगलोर क्षेत्र से यादगिरी जी , मुम्बई क्षेत्र से भावराउव कुदले जी, पटना कोलकाता क्षेत्र से त्रिलोकी नाथ बागी जी, मेरठ क्षेत्र से रणधीर जी, लखनऊ क्षेत्र पूरन सिंह जी, मध्य क्षेत्र सोहन विश्वकर्मा जी, जयपुर क्षेत्र प्रभारी सुरेश सेन जी, गुवाहाटी क्षेत्र प्रभारी उमेश चन्द्र पोरवाल जी व बैगलोर से स्वामी दयानन्द जी रोजगार युक्त नौजवान प्रमुख सोहन विश्वकर्मा को नवीन दायित्व दिया गया कर्णावती क्षेत्र मंत्री विहिप अशोक रावल आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल