फॉलो करें

विष्णुपूरिया साहित्य सभा ने मातृभाषा दिवस मनाया

215 Views

पूरे जोश और उत्साह के साथ पिछले 21 फरवरी को विष्णुपूरिया साहित्य सभा ने विश्व मातृभाषा दिवस मनाया। समारोह का शुभारंभ साहित्य सभा के सभापति किरण रास द्वारा विष्णुपुरिया महाराज वीर हमवीर को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। मंच पर सभापति के साथ सहसभापति देबू सिंहा, महासचिव वीरेंद्र सिंहा, कोषाध्यक्ष निखिल राजकुमार तथा विशेष अतिथि विधान सिन्हा को पुष्प और चंदन द्वारा सम्मानित किया गया। विश्व मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। सभापति किरण रास ने भाषा शहीदो के बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि विष्णुपुरिया जाति के लोग प्राचीन काल से भारत के निवासी है। इतिहास में उनका निवास प्राचीन विष्णुपुर में बताया जाता है। विष्णुपुरिया महाराज वीर हमवीर के शासनकाल में विष्णुपूरियां जाति का उल्लेख मिलता है। इसके अतिरिक्त लैंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया के वॉल्यूम फाइव पार्ट-1 पेज नंबर 426 में भी इनका उल्लेख किया गया है। फैमिली वाइज ग्रुपिंग 122 शेड्यूल एंड नॉन शेड्यूल लैंग्वेजेज 2001 में आर्य परिवार में यह जाति 14वें स्थान पर है। इसलिए इस जाति को आगामी सेंसस में सरकार द्वारा कोड नंबर की प्राप्ति हुई है। इससे विष्णुपुरिया समाज के लोग अति प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल