फॉलो करें

विहिप गोरक्षा आयाम की प्रान्त बैठक संपन्न

52 Views

26 सितम्बर, गुवाहाटी: विहिप गोरक्षा आयाम की प्रान्त बैठक पांचजन्य भवन में गो पूजन व गौमाता की आरती से सम्पन्न हुई।

उद्घाटन सत्र में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने गोवंश के महत्व के बारे में बताया और कहा कि गाय का पालन हम नहीं करते, गाय हमारा पालन करती है। यह बात गोपालक के मन में बैठनी चाहिए. विहिप गोरक्षा केन्द्रीय मंत्री एवं पालक पूर्वोत्तर भारत असम क्षेत्र उमेश चन्द्र पोरवाल ने विहिप गोरक्षा आयाम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला एवं बताया कि विहिप गोरक्षा द्वारा संपूर्ण देश में भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिवार, गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद, राष्ट्रीय गोरक्षा आन्दोलन समिति, भारतीय गो विज्ञान परीक्षा सहित उक्त चारों समितियों द्वारा गोरक्षा का कार्य सम्पन्न हो रहा है।

प्रान्त, विभाग, जिला एवं प्रखण्डों में टीम बनाकर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग करवाना व अपने क्षेत्र में गोशाला, गोरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों, गो उत्पाद निर्माण करने वाले केन्द्रों, गो उत्पाद विक्री केन्द्रों की जानकारी रखना, कर्जमुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान, गो दुग्ध युक्त भारत, स्वस्थ भारत निर्माण के लिए गोसेवा, गो संरक्षण, गो संवर्धन जरुरी है। प्रान्त गो विज्ञान परीक्षा से समाज को गो का वैज्ञानिक महत्व, गो महिमा की अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती है।

अंकुर बेजबरुआ प्रान्त सह गोरक्षा प्रमुख गुजरात अहमदाबाद बंशीगीर गौशाला से गो कृपा अमृतम् का प्रशिक्षण प्राप्त करके आये। उन्होंने गो कृपा अमृतम् के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की तथा बताया कम समय में देश के 22 राज्यों में गो कृपा अमृतम् द्वारा सफलता से किसान खेती कर रहे हैं। असम के सभी जिलों में गो कृपा अमृतम् द्वारा रसायन मुक्त खेती करने के किसानों की अक्टूबर माह से कार्यशाला कर निशुल्क गो कृपा अमृतम् विहिप गोरक्षा करायेगा। कल्चर से तैयार हो रहा है गो कृपा अमृतम्।

भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन पूर्वोत्तर प्रान्त अध्यक्ष विनोद क्याल ने गोरक्षा संगठन द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका गो सम्पदा के ऊपर प्रकाश डाला और कहा हम सब गोरक्षा से संबंधित कार्यकर्ताओं के यहाँ यह पत्रिका आनी चाहिए। देश भर गो से संबंधित समाचार होतें है व सभी को आशीर्वाद प्रदान किया |

कोरोना काल में अपने बीच से अनेक कार्यकर्ता, एवं परिवारजन आदि गोलोकवासी हुए उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शान्ति पाठ से बैठक समापन हुआ। इसमें विहिप प्रान्त मंत्री पल्लव परासर, सह मंत्री बृज ज्योति शर्मा, प्रान्त कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष नटवरलाल अग्रवाल, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन पूर्वोत्तर मंत्री मनोज केडिया, विहिप उत्तर पूर्व प्रान्त सह संगठन मंत्री हारसिंग तेरान व समाजसेवी धर्मप्रेमी अनिल रेनवा जी व जिला से लखीमपुर डिंपी पारीक, अरुपजी जोरहाट, हिमांशु दास होजाई, धर्मेन्द्र जी कार्बी आंगलोंग, विनोद ओझा जी मोरीगांव, चन्दन शर्मा जी बरपेटा, रंजीत राय जी नलबाड़ी, उदालगुडी संजय जी, गुवाहाटी से मनोज बरुआ, निर्मल टाटे, राकेश रंजन आदि से जिला गोरक्षा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आचार पद्धति शिकारी रंपी द्वारा एवं बैठक का संचालन प्रान्त गोरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल व अंकुर बेजबरुआ जी ने किया।

 

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल