फॉलो करें

शब्दाक्षर पत्रिका के नूतन अंक का लोकार्पण संपन्न

114 Views
साहित्य को समर्पित त्रैमासिक शब्दाक्षर पत्रिका के जनवरी-मार्च 24 अंक का लोकार्पण शब्दाक्षर के 25 राज्यों के प्रतिनिधि पदाधिकारियों की उपस्थिति में आभासी रूप से संपन्न हुआ। लोकार्पण विभूति थे-शब्दाक्षर तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष व व्यवस्था प्रमुख केवल कोठरी। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। पहला सत्र था लोकार्पण सत्र, दूसरा सत्र था काव्यांजलि सत्र। इस सारस्वत कार्यक्रम के लोकार्पण सत्र का संचालन तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नारायण ने किया तो वहीं काव्यांजलि सत्र का संचालन प्रदेश अर्थ मंत्री महाराष्ट्र सीमा त्रिवेदी ने किया। लोकार्पण विभूति के अतिरिक्त पत्रिका की विषय वस्तु पर पत्रिका के संपादक प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर डॉ.आदर्श प्रकाश, सह-संपादक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सत्य, उप-संपादक राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह, परामर्शदाता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दया शंकर मिश्र व प्रधान संपादक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने अपने-अपने सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किए।
लोकार्पण सत्र के पश्चात डॉ. आदर्श प्रकाश की अध्यक्षता में हुए काव्यांजलि सत्र में मनोरम काव्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने वालों में -प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र डॉ. कनकलता तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉ. श्यामल मजूमदार, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संजय त्रिपाठी,
प्रदेश संगठन मंत्री जम्मू कश्मीर पदमसिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी, उ. प्र. शशिकांत मिश्र ‘शशि’ तथा लोकार्पण सत्र में सहभागिता करने वाले पदाधिकारी भी शामिल थे। प्रधान संपादक श्री रवि प्रताप सिंह के धन्यवाद ज्ञापन में पढ़ी गई इन पंक्तियों-
“राम हमारे प्राण पूंज है,
राम हमारे ध्येय।
जो कुछ है ‘शब्दाक्षर’ करता,
रामचंद्र को श्रेय।
चौदह बरस नहीं अबकी था पाँच सदी बनवास,
जो कुछ रामलला ने सौंपा,
आज उन्हीं को देय।”
से इस सरस साहित्यिक समारोह का समापन हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल