फॉलो करें

शिलचर में *महत्तम महोत्सव* का भव्य शुभारंभ 

51 Views
दिनांक 13-07-22 को पूरे देश के साथ शिलचर में भी *महत्तम महोत्सव* का भव्य शुभारंभ शिलचर जैन भवन में किया गया। जिसमें *महत्तम महोत्सव बेनर* का लॉन्च किया गया। प्रोग्राम के शुरुआत 11 नवकार मंत्र से की गई। महत्तम महोत्सव के प्रस्तावना श्री साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सांड ने पठन किया। इसके बाद रामेश चालीसा व महत्तम महोत्सव सामुहिक रूप में गाया गया। श्री साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री प्रकाश सुराना ने महत्तम महोत्सब शुभारंभ का संचालन किया।
सभा में स्थानकवासी साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सांड, मंत्री प्रकाश चंद सुराना, समता महिला मंडल मंत्री श्रीमति रेणु देवी पटवा, समता युवा संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सेठीया, मंत्री मनोज सोनावत शिलचर के पुर्व अध्यक्ष हस्तीमल बरडिया व महावीर गुलगुलिया व अन्य पदाधिकारी, श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री(पूर्वोत्तर अंचल) सुशील कुमार कांकरिया व वरिष्ठ सदस्यगण उपस्थित थे।
इस शुभ अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल जाकर रिले रक्तदान के अन्तर्गत रक्तदान भी किया गया।
परम पूज्य आचार्य भगवन १००८ श्री रामलाल जी म.सा. के उत्कृष्ट संयम जीवन के 50 वर्ष पूर्णता के शिखर दिवस माघ सुदी 12, वि.सं. 2082 दिनांक 09.02.2025, एवंम शुभारंभ 13.07.22 से लगभग 31 माह तक ज्ञान- ध्यान- तप- त्याग व धार्मिक भव्यता के साथ पुरे विश्व में अ.भा. साधुमार्गी जैन संघ के नेतृत्व मनाया जाना प्रस्तावित है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल