फॉलो करें

शिवा म्यूजिक की प्रस्तुति “भोजपुरी साक्षात्कार” विडियो रिलीज

249 Views

शिवा म्यूजिक के द्वारा म्यूजिक एल्बम के अलावा भी विभिन्न विषयों पर समय-समय पर वीडियो रिलीज किया जाता है। इस बार शिवा म्यूजिक द्वारा निर्मित “भोजपुरी साक्षात्कार” विडियो रिलीज किया गया। बराक घाटी में इस तरह का भोजपुरी कार्यक्रम पर विडियो अब तक किसी ने नहीं बनाया था परंतु शिवा म्यूजिक ने इस तरह का कार्यक्रम रिलीज कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साक्षात्कार विडियो में उपस्थित थी, बराक घाटी की ही जानी मानी साहित्यकार, कवयित्री एवं संगीत प्रेमी डा० चंपा पिया नुनिया। साक्षात्कार में उपस्थित थी श्रीमती बिंदु सिंह और डा० चंपा पिया नुनिया।

पूरा कार्यक्रम भोजपुरी में प्रस्तुत किया गया। बिंदु सिंह ने साक्षाात्कार में डा० चंपा नुनिया जी से उनके जीवन, लेखनी, कविता, संगीत से संबंधित सवाल भोजपुरी में ही पूछे और डा० चंपा नुनिया ने भी अपना जवाब भोजपुरी में ही दिया। इसके लिए भोजपुरी समाज ने शिवा म्यूजिक का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने पूरे बराक घाटी के भोजपुरी समाज को एक अच्छा सा प्लेटफार्म दिया है। जिससे यह समाज भी अपनी प्रतिभाओं को इस चैनल के द्वारा प्रदर्शित कर सकता है। शिवा म्यूजिक की ये प्रस्तुति भोजपुरी समाज के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म लेकर आया है।

शिवा म्यूजिक के निर्देशक संजीव भट्टाचार्य ने एक प्रेस की विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न भाषाओं पर वीडियो बनाते रहेंगे ताकि सभी भाषा भाषी कलाकारों को मौका मिले।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल