फॉलो करें

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंदजी का निधन, शोक की लहर

56 Views

तवांग में ऑक्सीन की कमी से हुआ निधन
इटानगर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंदजी का शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन तवांग में ऑक्सीजन की कमी से होना बताया गया है। ऑक्सीजन लेबल कम होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका 56 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को तवांग से हवाई मार्ग से आगामी कल सुबह वाराणसी ले जाया जाएगा, वहां से उनके जन्मस्थली बलिया ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए कई कार्यकर्ता तवांग के लिए रवाना हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि अमीर चंदजी ने असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में भी लंबे समय तक संस्कार भारती के लिए काम किया है। उनका पूर्वोत्तर से काफी लगाव था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रहने वाले थे। इनका मुख्य केंद्र दिल्ली था। उनके निधन से लोगों में भारी शोक व्याप्त है।

अमीरचंद जी के साथ ही प्रवास कर रहे कार्यकर्ताओं के दल के सदस्य श्री गुलशन जी द्वारा प्रदत्त जानकारी पर आधारित-
प्रवास क्रम में अमीरचंद जी दिल्ली से मणिपुर के इंफाल गए तथा वहाँ से नागालैंड गए। स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। साथ में सत्रह अठारह कार्यकर्ताओं का दल भी था। नागालैंड की जुको पहाड़ी पर ट्रैकिंग का कार्यक्रम था जिसमें लगभग छः घंटे की चढ़ाई थी। ट्रैकिंग शुरू होने से पहले तक अमीरचंद जी बिल्कुल स्वस्थ थे। लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। सर्दी खाँसी हुई थी। नागालैंड से असम के काजीरंगा पहुँचे। वहाँ तबीयत काफी ठीक हो गई थी। काजीरंगा से बोमडिला आए तथा वहां से बस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए बस की यात्रा कर रहे थे। रास्ते में सेला पास में हाई अल्टीट्युड का क्षेत्र आता है। वहाँ उनकी तबीयत बिगड़ी और चिकित्सा की आवश्यकता हुई। एक घंटे की यात्रा के बाद जंग (JANG) नामक स्थान पर आर्मी का एक छोटा हस्पताल है जहाँ उनकी चिकित्सा प्रारंभ हुई। वहां पहुंचने तक आक्सीजन लेवल 60 था जो चिकित्सा के बाद 85 तक आ गया था। थोड़ी देर के बाद अचानक आक्सीजन लेवल 51 आ गया। तब डाक्टर ने कहा कि इनको खिमू स्थित बड़े हस्पताल ले जाइए। आक्सीजन मास्क लगाकर तुरंत उन्हें बड़े हस्पताल भेजा गया। कार्यकर्ताओं के साथ एक कमांडेंट भी आए। रास्ते में ही उनका शरीर शिथिल होने लगा था। बड़े हस्पताल में तुरंत चिकित्सा प्रारंभ हो गई। वहां डाक्टरों ने दो घंटे तक लगातार प्रयास किया पर बचा नहीं पाए। 16 अक्टूबर 2021 को संध्या 7.26 बजे डाक्टरों ने उन्हें दिवंगत घोषित किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल