फॉलो करें

सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद की वार्षिक साधारण सभा फातासिल स्थित कार्यालय में आयोजित की गई

125 Views

संकर सिंह की अध्यक्षता में गुवाहाटी महानगर की सभी इकाई ने अपने कार्यक्रमों और प्रकल्पों की पूरी जानकारी सदन में रखा। सभी का स्वागत फुलं गमछा से किया गया। राष्ट्रीय सचिव सागर मिश्र ,राष्ट्रीय संयुक्त सचिवर राजू बस्फोर, कृष्णा पांडे, रमेश सिंह, जयचंद कामत, सुनील महतो, मोधरी कामत मंचासीन थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में संकर सिंह ने सभी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाए रखने पर बल दियाा। संगठन के द्वारा चलाये गए सभी कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन किया गया। महिला प्रकोष्ठ के लिए सुशीला बस्फोरे को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।  संगठन को विस्तार देने के लिए सदस्यता विकास पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सरकार के समक्ष हिंदी भाषियों की समस्याओं को उठाने पर भी जोर दिया गया।  कार्यक्रम के अंत मे स्वर्गीय तरकेश्वकर सिंह पुत्र विकास सिंह जो गुवाहाटी निवासी है और छपरा प्रवासी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का शोक प्रस्ताव भी रख्खा गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम की जानकारी यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल