फॉलो करें

सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद, नलबाड़ी जिला कमिटी ने बिहू का आयोजन किया

243 Views

सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद, नलबाड़ी जिला कमिटी ने बिहू का आयोजन किया 14/01/21 दिन बृहस्पतिबार को सुबह 9:30 बजे सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद के अन्तर्गत माघ बिहू एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नलबाड़ी के बीचोबीच स्थित शांति निवास अनाथ आश्रम में बिहू मनाया गया और बृद्धाओं फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया। सभी के बीच खाद्य सामग्री एवं फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सर्व हिंदुस्तानी परिषद के सभापति बिनोद कुमार सिंह, उप- सभापति शशिकांत पोद्दार, चंद्रशेखर गुप्ता, सचिव उमेश कुमार शर्मा, उप- सचिव रामधनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता एवं प्रचार सचिव मुकेश कुमार शर्मा, पवन मिश्रा, राहुल मिश्रा, दिनेश शर्मा, आकाश पोद्दार, राहुल पोद्दार, मनोज सिंह, भोला शाह, अजय सिंह, अजय ठाकुर, चंद्रकिशोर शाह, राजेश गुप्ता, प्रिंसिपल सूरज महतो और सभी सदस्य मौजूद थे। अनाथ आश्रम के सभी लोगों ने सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद को बिहू की शुभकामनाएं और आशिर्बाद दिया।

14 जनवरी को 12:30 बजे सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद का कार्यालय का उद्घाटन हुआ। विशिष्ट समाज सेवी गंगा प्रसाद शर्मा ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सत्यनारायण पोद्दार, भोला शाह, सतीश मिश्रा इत्यादि गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल