फॉलो करें

सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद ने मॉडल तुलसी बांसफोर को किया सम्मानित

217 Views

सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनके हौसले और कार्य को सम्मानित कर समाज मे उन्हें ऊंचा मुकाम दिलाने के लिए निरंतर क्रियाशील है। उसी कड़ी में विख्यात मॉडल सुश्री तुलसी बांसफोर को आज उनके निवास स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह की उपस्थिति में युवा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष सत्रुघ्न चौहान, सीमा चौहान सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के ज़िला अध्यक्ष मनोज साह, कार्यकारी मनोज बेलतोला, महेश गुप्ताा, मनीषा कुमारी ने उन्हें परंपरागत रूप से फुलाम गमछा देकर उनके निवास स्थान पर सम्मानित कियाा, साथ ही उन्हें संस्था की आजीवन मनानद सदस्यता भी प्रदान की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने उनकी भूरि-२ प्रशंसा की एवं उनके मंगलमय भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ाने मेें हर संभव प्रयास का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम की जानकारी यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मेें दी गयी।

सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि तुलसी बांसफोर जी समाज मे उभरती युवा है। जिन्होंने असम और पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान निर्मित की है। वाणिज्य से स्नातक कर आप ड्रीम प्रोडक्शन हाउस में मिस इंडिया सुपर मॉडल 2021 एवं मिस ब्यूटीफुल बॉडी में फाइनल में लखनऊ में प्रतियोगिता में असम की ओर से भाग लेंगी। मिस असम की भी विजेता आप रही।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल