फॉलो करें

सूर्या फाउंडेशन ने देशभर में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

94 Views
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम Ecosystem Restoration है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम फिर से Ecosystem Restoration कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सूर्या फाउंडेशन *आदर्श गांव योजना* के तहत पूरे देश में तीन अभियान- *वृक्षारोपण, जल संरक्षण और विश्व योग दिवस* की शुरुवात की गई। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रमो का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर, पर्यावरण के साथ ही साथ इंसानों के लिएभी खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण आज जहां कई जीव-जन्तु विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान भी कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। यह अभियान भारत के 18 राज्यों के 400 गांवो में,10000 बच्चे, 5000 युवा 600 शिक्षक, 2000 सेवाभावियो के द्वारा चलाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी सूर्या फाउंडेशन के पूर्वोत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख गजानन चौहान ने प्रदान की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल