फॉलो करें

हमारा मौलिक दर्शन है, सम्यक और समन्वित विचार- डॉ. कृष्ण गोपाल

62 Views

लघु उद्योग भारती का देश में तेजी से हो रहा विस्तार

गुवाहाटी, 25 अप्रैल (हि.स.)। लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्य समिति एवं कार्यकारिणी की बैठक गुवाहाटी में 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित की गयी। बैठक के अंतिम दिन अन्य कार्यक्रमों के उपरांत बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने उद्योगों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि उद्योग अच्छा चले ये तो है ही, किंतु, उद्देश्य इससे अलग है। उद्योग के आसपास का भी वातावरण, परिवेश, समाज सबकी उन्नति हो। हमारा मौलिक दर्शन है, सम्यक और समन्वित विचार। मजदूरों का, उनके परिवार, आसपास के क्षेत्र का, पूरे देश का, दुनिया का कल्याण हमारा उद्देश्य है। एक सत्र ऐसा निकालना है कि हमारा उद्योग देश और समाज के लिए क्या किया। केवल मालिक का हित हमारा उद्देश्य नहीं है। हम एकांगी नहीं सोचते। समन्वित रूप से सोचते और करते हैं।

उन्होंने एक उदाहरण का हवाला देते हुए कहा, एक जगह एक लंबा फ्लाई ओवर देखा, उसमें बीच-बीच में गोल छेद था, जिसमें चिड़िया ने घोसला बना रखा था। काशी में 400 साल पुराना विशाल भवन के ऊपर में छेद छुटा हुआ क्यों है। चिड़िया के रहने के लिए।

चीन में एक बार चिड़ियों को मार दिया गया। उसके दो साल बाद अकाल पड़ गया। करोड़ो लोग मर गये। विचार हुआ तो देखा गया कि चिड़िया 10 प्रतिशत फसल खाती हैं, 90 प्रतिशत कीड़े खाती हैं। इसलिए फसल सुरक्षित था। चिड़िया मर गयी तो कीड़ों ने फसल को बर्बाद कर दिया।

एक अन्य उदाहरण देते हुए कहा कि जयललिता के पास दस हजार साड़ियां थीं, किसी के पास 100 जोड़ी जुते हैं। ये क्या है। मूर्खता है। क्या जरूरत है। शराब-सिगरेट छूट जाए तो क्या बुराई है। हमें ऐसा वातावरण बनाना है कि हम भौतिकता के इस तुफान को रोक सकें। हम सजग हैं, सामार्थ्यवान हैं, ठीक हैं, सामाजिक हैं क्यां ? यदि नहीं तो अकेला हैं। सामाजिक बंधन जरूरी है।

 

लघु उद्योग भारती के विस्तार को लेकर उन्होंने कुछ आंकड़े भी उपस्थित लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि चार महीना पहले जब कार्य समिति एवं कार्यकारिणी की बैठक को लेकर योजना बननी शुरू हुई तो संस्था का विस्तार काफी तेज गति से हुआ। उन्होंने कहा कि पहले 303 इकाई थी, जो अब 378 हो गयी है। वहीं कार्ययुक्त जिले 390 थे अब 450 हो गये हैं, वहीं सदस्यों की संख्या कुल 32 हजार हो गयी है। इसी तरह शाखाओं की संख्या भी 110 से बढ़कर 270 हो गयी है। बैठक में 164 लोग आपेक्षित थे, जबकि 140 लोग उपस्थित हुए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल