आज दर्बी चाय बागान में हिंदीभाषी समन्वय मंच शिलचर द्वारा वनभोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काछाड़ जिले के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं ने परिवार सहित भाग लिया। खेलकूद, अंत्याक्षरी, भोजन, जलपान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांति मंत्र और भजन के साथ तथा समापन देशभक्ति गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों महिलाओं तथा प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।
बागान के आवासीय निदेशक माननीय कमलेश सिंह जी ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में सर्वश्री शैलेश सिंह सपरिवार, राम सिंहासन चौहान, दिलीप कुमार सपरिवार, गणेश लाल छत्री, राजेंद्र पांडेय सपरिवार, श्रीमती सीमा कुमार, दीपक प्रजापति, राजकमल गिरि, अभिषेक कानु, शत्राजीत प्रजापति, रितेश नुनिया, अशोक कुमार पासी सपरिवार, रत्नेश अग्रहरि, पूर्णिमा यादव सपरिवार, सुनीता माला, विक्रांत साहू, राजू लोहार, विश्वजीत यादव, राजेश ग्वाला, श्रीमती सीमा पासी, सरिता माला, अनुपम, सुनीता साहू, आकांक्षा यादव आदि शामिल थे।