113 Views
प्रे.सं शिलचर 30 सितम्बर: राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान शिलचर के हिन्दी प्रकोष्ट द्वारा शनिवार को हिन्दी माह के उपलक्ष्य पर हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता दिन के 11.30 से दोपहर 1 बजे तक अत्यंत हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया। निबंध लेखन हेतु नयी शिक्षा निति एवं राजभाषा हिंदी, राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका, मूल्य-वृद्धि की समस्या, पढ़ें बेटियाँ, बढ़ें बेटियाँ, सूचना प्रौद्योगिकी और मानव कल्याण, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण की समस्या और समाधान नामक विषय दिया गया था।
प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में प्रथम पुरस्कार तीन हजार, द्वितीय पुरस्कार दो हजार, तृतीय पुरस्कार एक हजार पांच सौ और प्रोत्साहन पुरस्कार एक हजार रुपया पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के शोध शोधार्थी , संकाय सदस्य एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिन्दी प्रकोष्ठ के हिन्दी अधिकारी (संकाय प्रभारी) डा. सौरभ वर्मा ने प्रदान किया।