फॉलो करें

ड्रग्स माफियाओं को सुरक्षा दे रहे हैं अखिल गोगोई : भाजपा 

111 Views

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राइजर दल के नेता अखिल गोगोई मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा पर निराधार आरोप लगाकर ड्रग्स माफियाओं की मदद कर रहे हैं। गुवाहाटी के हेंग्राबारी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेई भवन में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता सुभाष दत्त तथा रंजीब शर्मा ने कहा कि अखिल गोगोई बगैर किसी तथ्य के मुख्यमंत्री डॉ शर्मा के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। अखिल गोगोई के आरोपों में कहीं से सच्चाई नहीं है।

भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि जब से राज्य में हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से माफियाओं के खिलाफ धुआंधार अभियान असम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। यही वजह है कि 10 मई 2021 को मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर शर्मा के शपथ लेने के बाद से लेकर अब तक एनडीपीएस द्वारा अपराध के कुल 1985 मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही इस सिलसिले में 3385 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के वलिष्ठ नेतृत्व में असम पुलिस ने अब तक 61.091 किलोग्राम हेरोइन, 14205. 96 किलोग्राम गांजा, 43.05 किलोग्राम अफीम, 37324 बोतल नशीली कफ सिरप, 28 लाख 75 हजार 931 नशीले टैबलेट, 3.501 किलोग्राम मोरफीन, 3314 किलोग्राम Pohpy straw, 2926 किलोग्राम कोकीन, 213.93 किलोग्राम भांग के साथ ही 3.375 किलोग्राम में अन्य नशायुक्त सामग्री बरामद किया। दर्जनों बीघा अफीम की खेती को बर्बाद किया गया।
मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद से यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (अल्फा) द्वारा लगातार युद्धविराम की घोषणा की जा रही है। राज्य में स्थाई शांति के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। ऐसे में विधायक जैसे एक सम्मानित पद पर रहकर अखिल गोगोई द्वारा मुख्यमंत्री डॉ शर्मा के विरुद्ध इस प्रकार की टिप्पणी करना लोकतंत्र के लिए घातक है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल