शिलचर के सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार वर्ल्ड एनआरआई सोशल एंड कल्चरल एसो. के असम के अध्यक्ष मनोनीत

शिलचर के सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार को
विश्व प्रवासी धर्म परिषद विचार परिवार द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड एनआरआई सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन के असम प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्वोत्तर के प्रभारी डॉ रणवीर सिंह लाइश्रम ने एक पत्र के द्वारा दिलीप कुमार जी को नियुक्ति प्रदान करते हुए पूरे असम में संगठन की शाखा समितियों के गठन का अधिकार प्रदान किया। संस्था का मुख्यालय सारनाथ, वाराणसी में है तथा संपर्क कार्यालय जानकी घाट अयोध्या में है।
उल्लेखनीय है कि प्रेरणा भारती हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मुखिया दिलीप कुमार सिलचर के वरिष्ठ पत्रकारों में एक हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, नराकास शिलचर के सदस्य हैं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से सक्रिय रुप से जुड़े हुए हैं। बराक घाटी में पिछले 26 वर्षों से चाय जनगोष्टी तथा हिंदीभाषी समाज के उन्नयन के लिए प्रयासरत हैं।
विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ, गो माता, गीता माता, गंगा माता, प्राकृतिक, राष्ट्र, मातृभूमि, सनातन, संस्कृति, संस्कार, संस्कृत, जलचर, थलचर, नभचर, हिन्दू जागरण, हिन्दू एकता, सामाजिक सेवा, मानव सेवा विश्व सेवा,
विश्व शांति के लिए समस्त विश्व में विगत 21 वर्षो से एकल समूहों में कार्य कर रहा था । भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार परिवार के राष्ट्र सेवको द्वारा हिन्दू जागरण का कार्य विगत 21 वर्षो से समस्त विश्व में किया जा रहा है।
भारत में Ministry of Corporate Affairs से पंजीकरण है, भारत देश सहित 195 देश इसके कार्य क्षेत्र में हैं और प्रवासियों के माध्यम से समस्त विश्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की पहल करनी हैं |
राष्ट्रसेवको द्वारा अखिलभारतीय स्तर पर पवित्र कैलाश मानसरोवर का संरक्षण, तिब्बत की मुक्ति, पवित्र शारदा पीठ की मुक्ति का महाभियान और महासंकल्प राष्ट्रसेवको ने लिया है। प्रवासियों के भीतर समाप्त हो रहे संस्कारो का जागरण और भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया जा रहा है। प्रवासी परिवारों के साथ हर जिले में लोगो की जन सहभागिता भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए और विश्व गुरु बनाने के लिए सतत रूप से चल रही है।
आज से 95 वर्ष पूर्व परमपूज्य डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार जी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प लिया था, उसको विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ समस्त विश्व में प्रसारित कर रहा है । वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्प लिया है और विगत वर्षों में भारत समस्त विश्व के देशो में अग्रणी रहा हैं | भारत की हिन्दू संस्कृति को समस्त विश्व में प्रसारित करने की पहल हो रही हैं ।
तेरा बैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे ना रहे यही सत्य है और सभी राष्ट्रसेवको को भारत मां को परम बैभव पर आसीन कराना है |




















