आदित्य ठाकरे फैन्स क्लब (उत्तर पूर्व) के एक बर्ष पूरे

युवा सेनाप्रमुख तथा शिवसेना के ऊर्जावान राष्ट्रीय नेतृत्व आदित्यसाहेब ठाकरेजी को अनुकरण करते हुए पिछले साल १२ जनवरी, २०२० को स्वामी विवेकानंद के जन्मतिथि पर शिवसैनिकों द्वारा बनाई गई “आदित्य ठाकरे फैन्स क्लब (उत्तर पूर्व)” नामक युवा संगठन का एक बर्ष पूरा हो चुका है। स्वामी विवेकानंदजी के आदर्शों पर चलकर युवाशक्ति को राष्ट्रशक्ति तथा … Read more

नवोदय विद्यालय की कक्षा ९वीं की प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा ९वीं की प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री अब्दुल अजीज ने बताया कि कक्षा ९वीं के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा सब १३ फरवरी २०२१ के स्थान पर २४ फरवरी २०२१ को आयोजित की जाएगी। … Read more

हिंदी में संक्रांति की बधाई देने पर भड़की जनता कॉलेज काबूगंज की प्रधानाचार्या

जनता कॉलेज काबूगंज, काछाड़(असम) के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में एक छात्र ने हिंदी में मकर संक्रांति की बधाई दी तो प्रधानाचार्य महोदया भड़क गई और पूछने लगी कि बराक उपत्यका क्या हिंदीभाषी अंचल है? और उन्होंने छात्र को पुछा कि तुम क्या अबंगाली हो। इसपर एक छात्र ने पूछा कि बराक उपत्यका क्या भारत से … Read more

जयपुर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस।

१२ जनवरी यानि मंगलवार को युवा पीढ़ी के आदर्श युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की १५८वीं जयंती के शुभ अवसर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आसाम प्रदेश – जयपुर शाखा के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस। मंगलवार सुबह ९ बजे परिषद कार्यकर्त्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित किया। सुबह … Read more

बिहाड़ा में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

प्रेरणा संवाद, बिहाड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिहाड़ा इकाई द्वारा विश्व-प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस दिन विद्यार्थी परिषद की बिहाड़ा इकाई ने बिहाड़ा युधिष्ठिर साहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में विवेक जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बिहाड़ा युधिष्ठिर … Read more

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम जाना जाएगा साहित्य मनीषी उपवन पार्क

कछार (असम), 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को कछार जिला के धोलई में साहित्य मनीषी जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया और पार्क में पौधे लगाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पार्क के नामकरण की घोषणा करते हुए स्थानीय निवासियों को वन … Read more

सोनोवाल ने बराक घाटी में मोइत्री योजना के तहत पांच पुलिस स्टेशनों का किया उद्घाटन

कछार, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को नवनिर्मित उदारबंद पुलिस स्टेशन को मोइत्री योजना के तहत लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। साथ ही उन्होंने जयपुर पुलिस स्टेशन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि बराक घाटी में पांच पुलिस स्टेशनों के उद्घाटन के … Read more

जनगणना में मातृभाषा सटीक लिखाने के लिए मातृभाषा स्वाभिमान जागरण समिति का गठन

पूरे देश भर में मार्च महीने से प्रारंभ होने वाली जनगणना को देखते हुए बराक घाटी में गांव गांव में मातृभाषा सटीक लिखाई जाए, इसके लिए आज मातृभाषा स्वाभिमान जागरण समिति बराक घाटी का गठन किया गया। समाजसेवी राजेंद्र पांडे की अध्यक्षता में कटहल रोड में आयोजित बैठक में काछाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि … Read more

लोहारबंद वनांचल में छात्रों और शिक्षकों का वनभोजन संपन्न

बागबाहर प्रथम खंड अपग्रेड एलपी स्कूल तथा 580 नंबर बाग बहार बुनियादी स्कूल के इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में लोहार बंद के संरक्षित वनांचल में शिक्षकों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को वन विभाग परिदर्शन कराया गया तथा पर्यावरण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर दोनों विद्यालय के प्रधान शिक्षक मुकेश … Read more

बुरुंगा में बिष्णुप्रिया मणिपुरी समुदाय ने रास उत्सव मनाया

बीएम शुक्लवैद्य, बिहाड़ा: काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बुरूंगा में धूमधाम के साथ बिष्णुप्रिया मणिपुरी समुदाय के लोगों ने गोपी रास का आयोजन किया। सोमवार को बिष्णुप्रिया मणिपुरी समुदाय के भक्तों ने उत्साह के साथ इस दिन के रास उत्सव में भाग लिया। इस गोपी रास-उत्सव का आयोजन गाँव के मंडप में किया गया। गांव के … Read more