फॉलो करें

#RamMandir पीताम्बरा आश्रम में श्री राम-मारुति आरती एवं श्रीरामसंकीर्तन

113 Views

जयपुर (व्हाट्सएप- 8875863494). पीताम्बरा आश्रम, बांसवाड़ा में शुक्रवार को नियमित रूप से जारी गायत्री एवं हनुमान यज्ञ के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की विशिष्ट पूजा-उपासना तथा यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके उपरान्त साधकों ने आरती विधान और श्रीरामनाम संकीर्तन किया।

शुक्रवार शाम हुए आरती विधान एवं श्रीराम संकीर्तन कार्यक्रम में वयोवृद्ध शिक्षाविद् मनोहरलाल चौबीसा, चन्द्रेश व्यास, द्रोमिल त्रिवेदी, पवन पाठक, विनोद चौबीसा, मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ल, सह सचिव सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष विनय भट्ट, कार्यक्रम संयोजक मनोज नरहरि भट्ट, आश्रम समन्वयक दिलीप अधिकारी, अनुष्ठान समन्वयक पं. जय रणा, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, मण्डल सदस्यों सर्वश्री चन्द्रशेखर जोशी, मनोहर जोशी, आदि ने हिस्सा लिया।

अयोध्या राम मन्दिर में भगवान श्री रामलला की मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में गायत्री मण्डल की ओर से वनेश्वर महादेव के समीप अवस्थित श्री पीताम्बरा आश्रम में 20 जनवरी, शनिवार से तीन दिवसीय श्रीराम मारुति अनुष्ठान एवं महायज्ञ का धार्मिक महोत्सव आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर गायत्री मण्डल की कार्यक्रम आयोजन समिति की मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम हुई बैठक में रूपरेखा तय की गई।

बैठक में मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या, उपाध्यक्ष  मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ल, सह सचिव सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष विनय भट्ट, कार्यक्रम संयोजक मनोज नरहरि भट्ट, आश्रम समन्वयक दिलीप अधिकारी, अनुष्ठान समन्वयक पं. जय रणा, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, मण्डल सदस्यों सर्वश्री चन्द्रशेखर जोशी, मनोहर जोशी, राजेन्द्र चौबीसा, यज्ञनारायण व्यास आदि ने हिस्सा लिया।

विनायक महापूजा से होगी शुरूआत- बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरूआत 20 जनवरी, शनिवार को अभिजित मुहूर्त में मध्याह्न 12.15 बजे गणेश एवं मातृका तथा हनुमान पूजा से होगी। इसके उपरान्त वर्धिनीकलश स्थापना, भैरव एवं क्षेत्रपाल पूजा, सर्वतोभद्रमण्डल पूजन, नवग्रह एवं पंचदेव पूजन-अर्चन आदि के अनुष्ठान होंगे। शनिवार शाम 4 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पारायण होगा।

तीनों ही दिन पंचदेव उपासना और यज्ञ- महोत्सव के अन्तर्गत तीनों ही दिन गायत्री यज्ञ, हनुमान सहस्रनामावली एवं श्रीरामसहस्रनामावली, पुरुष सूक्त, श्रीसूक्त, रूद्र सूक्त, सूर्य सूक्त, रामरक्षा स्तोत्र आदि से पूजन-अर्चन, अनुष्ठान, अभिषेक एवं यज्ञ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम विजय मंत्र संकीर्तन एवं परिक्रमा आदि अनुष्ठान होंगे।

हनुमान प्रतिष्ठा सोमवार को- अयोध्या में श्रीराम मन्दिर में भगवान श्री राम लला की मूर्ति प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त के समय पीताम्बरा आश्रम के हनुमत्पीठ परिसर में भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को विधि विधान के साथ नवनिर्मित दिव्य हनुमत्पीठ पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके उपरान्त श्रीराम मारुति महायज्ञ की पूर्णाहुति व आरती विधान होगा तथा दोपहर 2.30 बजे विशाल दिव्य महाप्रसादम् का आयोजन होगा। इस आयोजन में ज्योतिष, कर्मकाण्ड, पौरोहित्य कर्म, साधना पद्धतियों के विशेषज्ञ, पीताम्बरा आश्रम के साधक-साधिकाएं तथा गायत्री मण्डल के सदस्य, विभिन्न समाजों, संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, क्षेत्रवासी तथा धर्मावलम्बी हिस्सा लेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल