फॉलो करें

Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा में खिला कमल, लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा, लेफ्ट-कांग्रेस फेल

45 Views
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक बार फिर मोदी मैजिक चला और भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक बार फिर मोदी मैजिक चला और भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 60 सदस्यीय विधानसभा सभा के लिए भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 32 सीटें आई हैं, जो कि बहुमत से एक सीट ज्यादा है। वहीं त्रिपुरा मोथा पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 सीटें जीतीं, लेकिन वह किंगमेकर नहीं बन पाई। इधर कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। लेफ्ट के खाते में 11 तो वहीं कांग्रेस के हिस्से में 3 सीटें आई हैं। इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के खाते में एक सीट आई है। विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने 36 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी आईपीएफटी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की। सीपीएम के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा 16 सीटों पर विजयी हुआ, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल