फॉलो करें

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

115 Views

नई दिल्ली. फॉर्म में चल रहे मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 से 12 जून तक खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। यशस्वी को रुतुराज गायकवाड़ की जगह शामिल किया गया है। महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज रितुराज भारत में स्टैंड-बाई के रूप में शामिल थे। यशस्वी भी स्टैंड-बाई के रूप में टीम का हिस्सा बने हैं। 2-3 जून को शादी होने की वजह से रुतुराज यूके नहीं जा पाएंगे।

यशस्वी जयसवाल ने रेड बॉल से प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। रविवार की सुबह बॉम्बे जिमखाना में उन्होंने लाल गेंद से अभ्यास किया। उनके पास पहले से ही यूके का वीजा है, इसलिए वह आज रात को ही लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। 21 साल के यशस्वी का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। इस साल रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए उन्होंने 45 की औसत से 404 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में उनके बल्ले से 48 की औसत से 625 रन निकले।

यशस्वी ने अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 80 की औसत से 1845 रन निकले हैं। उनके नाम 9 शतक और 2 अर्धशतक भी हैं। यशस्वी को जब स्टार्ट मिलता है तो वह उसे बड़ी पारी में तब्दिल करते हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 265 रनों की है।

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन भी आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर समेत आईपीएल की लीग स्टेज से बाहर हुई टीम के खिलाफ पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। वहीं शमी, जडेजा, गिल और भरत जैसे खिलाड़ी आईपीएल फाइनल के बाद इंग्लैंड पहुंचेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल