बदरपुर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता चंदन लाल सेन का निधन

0
593
बदरपुर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता चंदन लाल सेन का निधन
सुब्रत दास बदरपुर: सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और बदरपुर टाउन के पूर्व वार्ड आयुक्त चंदन लाल सेन हमारे बीच नहीं रहे। मृत्यु के समय वह ७५ वर्ष के थे। यह पता चला है कि, वह कुछ समय से यूरिन समस्या से पीड़ित थे। एक सप्ताह पहले उनके परिवार के सदस्य सांस लेने में कठिनाई को देखते हुए उन्हें बदरपुर से करीमगंज अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें शिलचर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। मैडिकल कॉलेज में ले जाने के बाद उनका कबिड परीक्षण किया गया और वे करोना पजिटिब मिले। चिकित्सा के दोरान ऑक्सीजन का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा था।
कठिन परिस्थिति के साथ वह बुधवार को सुबह ९:३० बजे हमेशा के लिए चले गए। उनके निधन की खबर से बदरपुर में शोक की लहर दौड़ गई। वह केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। एक समय वह बदरपुर टाउन कमेटी के कांग्रेस बोर्ड के पूर्व आयुक्त और एक कुशल फुटबॉलर भी थे। इस अवसर पर बदरपुर सर्किल ऑफिसर, बदरपुर पुलिस स्टेशन ओसी बिस्वा बरन बरूआ, दिलीप दास, माणिक गोवाला, दीपांकर रॉय कर्मकार, शंकर चक्रवर्ती, राजू देव, मोतीलाल दे आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर बदरपुर युबा शक्ति एनजीओ ने परिवार के लिए गहरा दुख और सहानुभूति व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here