फॉलो करें

असम के आए अच्छे दिन, टूरिज्म में आया बूम, पर्यटकों के आगमन में हुई 575 प्रतिशत की वृद्धि

70 Views
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम में 2022-23 में पर्यटकों के आगमन में 575 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

गुवाहाटी। असम के टूरिज्म ने लोगों का जबरदस्त रूप से दिल जीता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम में 2022-23 में पर्यटकों के आगमन में 575 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। राज्य के सोनापुर में एक रिसॉर्ट का उद्घाटन करने के बाद एक ट्वीट में सरमा ने ट्वीट करके कहा कि वित्त वर्ष 2023 में 1 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने असम का दौरा किया जसके चलते यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में 575 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि पर्यटन के बेहतर बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए, गुवाहाटी के पास मेफेयर ग्रुप द्वारा बनाए गए 200 कमरों वाले एक सुंदर रिसॉर्ट का उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हुई। प्रबंधन को मेरी शुभकामनाएं। असम पर्यटन विकास निगम के एमडी पद्मपाणि बोरा ने कहा कि 2021-22 में लगभग 17.5 लाख घरेलू आगमन दर्ज किए गए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वाेत्तर का दौरा करने वाले 11.8 मिलियन पर्यटकों में असम का योगदान लगभग 10 मिलियन था। बोरा के अनुसार, यह संख्या असम में पर्यटकों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।उन्होंने गंतव्य और ऑनलाइन बुकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ एक ष्मजबूतष् वेबसाइट प्रदान करने सहित राज्य के पर्यटन क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने के लिए वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया। बोरा ने कहा कि व्यापार करने में आसानी और प्रचलित शांति पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण कारक हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल