फॉलो करें

असम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी उत्सव

20 Views
शिलचर : असम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई की ओर से आयोजित राम नवमी महोत्सव में छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर के शिव मंदिर में राम पूजा की गयी। इसके बाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के छात्र शुभम तिवारी ने प्रशासनिक भवन के नीचे मुख्य द्वार से सटे क्षेत्र में रामचरितमानस के सुंदर कांड का पाठ किया। इसके अलावा भगवान राम की आरती की गयी। सभी विद्यार्थियों ने रामचरितमानस का पाठ करने के साथ आरती में भाग लिया।  इसके अलावा उसदिन का मुख्य आकर्षण अल्पना एवं दीप प्रज्ज्वलन रहा।  विद्यार्थियों ने अल्पनाएं भी चित्रित कीं और दीये भी सजाए,  शाम सात बजे तक सभी 5000 दीपक जलाए गये।  प्रकृति की अनिश्चितताओं को नजरअंदाज करते हुए विश्वविद्यालय छात्रावास और सिलचर के छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खुद को पूरी तरह से झोंक दिया। छात्र वर्ग की ओर से मुख्य आयोजक देवांजन शील एवं अरूप पाल ने कार्यक्रम का नेतृत्व दिया।  इसके अलावा, कई प्रोफेसरों, छात्र परिषदों, विभिन्न विभागों के छात्रों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया।  जिनकी कड़ी मेहनत से महोत्सव सफल हुआ। आयोजन सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल