फॉलो करें

आज से खुलेगी सीयूईटी करेक्शन विंडो, NTA ने दी विषय एड करने की अनुमति

36 Views
एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए आज से करेक्शन विंडो खोली जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर अपने आवेदन पत्र में एडिटिंग कर सकेंगे। एनटीए ने इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में फैशन स्टडीज और पर्यटन नाम के दो नए पेपर जोड़े हैं। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 33 भाषाओं, 29 डोमेन स्पेसिफिक और एक जनरल टेस्ट सहित 63 विषयों के लिए 15 मई से आयोजित की जाएगी। दो नए कोर्स को जोड़ने की घोषणा करते हुए एनटीए ने आवेदकों से कहा है कि उन्हें करेक्शन विंडो के दौरान जोड़े गए नए पेपर सहित अधिक विषयों को जोड़ने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, अधिक विषयों का चयन करने के लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।  गौरतलब है कि एनटीए इस वर्ष सीयूईटी यूजी परीक्षा को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हाइब्रिड मोड में आयोजित करेगा। इस बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के जरिए देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलेगा। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि सीयूईटी यूजी के लिए अब तक 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 32 स्टेट यूनिवर्सिटी, 20 डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 96 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी संस्थानों ने भी यूजी कोर्सजे में एडमिशन देने के लिए सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। डीयू, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय जामिया समेत देश के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में एडमिशन इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे। परीक्षा की तारीख और स्थान के साथ सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, और एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
दाखिले देनी वाली कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटी की लिस्ट-
असम विश्वविद्यालय
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
आंध्र प्रदेश का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड
केंद्रीय विश्वविद्यालय
कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय
जाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
 महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
मणिपुर विश्वविद्यालय
मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
मिजोरम विश्वविद्यालय
नागालैंड विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
पांडिचेरी विश्वविद्यालय
राजीव गांधी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज
सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
सिक्किम विश्वविद्यालय
तेजपुर विश्वविद्यालय
अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
त्रिपुरा विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय
हैदराबाद विश्वविद्यालय
विश्व भारती विश्वविद्यालय

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल