फॉलो करें

केन्द्रीय जल आयोग सिलचर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

61 Views
दिनांक 22.3.2024 को मेघना परिमंडल, केंद्रीय जल आयोग, सिलचर के समिति कक्ष में एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के काम काज को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय जल आयोग सिलचर के अधीक्षण अभियंता, श्री राजवीर सिंह ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हमें हिंदी में निरंतर कार्य को बढ़ाना है और दैनिक कार्यालय के कार्यों में हिंदी को शामिल करना है, जिससे की राजभाषा हिंदी को समृद्ध किया जा सके।साथ ही यह भी  कहा कि वह अब हिंदी में लिखे पत्रो पर ही हस्ताक्षर करेंगे”l इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, हिंदी अधिकारी, असम विश्वविद्यालय  ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया तथा कार्यालयों में उपयोग से संबंधित विषयों पर चर्चा की। अधिशासी अभियंता, श्री रजत कुमार शर्मा ने सभी का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उप मंडलीय अभियंता, श्रीमती ज्योश्नारानी नायक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सहायक अधिशासी अभियंता, एल. हीरामणि सिंह के साथ उप मंडलीय अभियंता खाकचांग देबबर्मा, उप मंडलीय अभियंता अमित राज, सहायक लेखा अधिकारी, बप्पादित्य पॉल, मेघना परिमंडल, मेघना मंडल, मेघना उप मंडल-III, मेघना अन्वेषण उप मंडल-II/III के अधिकारियों और कर्मचारियो  ने भाग लिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल