फॉलो करें

झंकार सांस्कृतिक संस्था,शिलचर ने नजरूल जयंती मनाई 

30 Views

११ज्येष्ठ ,१४३० बंगला,२६ मई, २०२३ ई , शुक्रवार को काजी नजरूल इस्लाम का १२४ वां शुभ जयंती के अवसर पर बराक के प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था झंकार सांस्कृतिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने नजरूल स्मरण शीर्षक अनुष्ठान किया। आश्रम रोड स्थित अपने अस्थाई कार्यालय में शाम ६.३० बजे से कार्यक्रम शुरू किया गया। सबसे पहले सुबह को पार्क रोड स्थित नजरूल इस्लाम के मुर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्पश्चात शाम को नजरूल संगीत अनुष्ठान शुरू किया कार्यकर्ताओं ने।

अनुष्ठान के शुरुआत पर संगीत प्रस्तुत किया संस्था के सदस्य शताब्दी दास ने। कलाकार का प्रदर्शन सराहनीय था। उसके बाद नजरूल संगीत प्रस्तुत किया कोषाध्यक्ष निर्मल रविदास ने । उनकी प्रस्तुति दर्शकों को बहुत  पसंद आई । उसके बाद मंच पर आयी संगठन की संपादिका देवश्री चौधरी । सुरीली आबाज में संगीत प्रस्तुत किया उन्होंने। फिर मंच पर आए संगठन के सदस्य बिशाल आचार्य। अपने सुरीले आबाज में संगीत प्रस्तुत किया। फिर मंच पर आयी संगठन की सलाहकार लीना चौधरी। उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय था। सबसे अन्तिम समय में झंकार सांस्कृतिक संस्था के सभापति तथा उदीयमान गायक जयदीप चौधरी ने नजरूल इस्लाम के जीवन दर्शन के उपर बोलते हुए नजरूल इस्लाम के सभी प्रकार के गाना गाने का प्रयास किया। उनका प्रदर्शन असामान्य और मन लुभाने वाला था। अनुष्ठान में तबला वादक थे उदीयमान  तबला वादक तथा सीसीआरटी स्कोलरशिप के बिजेता बिक्रान्त धर। बिक्रान्त का तबला वादन मनलुभावन था। कुल मिलाकर झंकार सांस्कृतिक संस्था का आयोजन सराहनीय था। बहुत अच्छा अनुष्ठान प्रस्तुत किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल