फॉलो करें

दुमदुमा मे APCC अध्यक्ष भूपेन बोरा का अचानक दौरा।

50 Views
दुमदुमा, 25 सितंबर : असम कांग्रेस के नवनिन्युक्त अध्यक्ष भूपेन बोरा ने तिनसुकिया मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मत विनिमय किया। उनके प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद तिनसुकिया जिला में पहला दौरा है। कभी तिनसुकिया जिला कांग्रेस का गढ जानाा जाता था, वहां आज वर्तमान समय में एक भी सीट नही है। इसलिये उनका दौरा मायने रखता है। देखना होगा कि वे किस तरह से कार्यकर्ताओं मे नयी उमंग लाते हैं। अपने यात्रा के दौरान आज शाम सात बजे दुमदुमा के राजीव भवन पहुंचे। कुछ पल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बिताये ।
दुमदुमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत कियाा गया। भूपेन बोरा के आगमन के दौरान दुमदुमा में काकोपथार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मांगीराम अग्रवाल, पूर्व विधायक दुर्गा भूमििज, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एन. सी. दे, बिमल पटवारी, प्रदीप चक्रवर्ती, सुनील सुक्रांग, मनु प्रसाद चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने फुलाम गमच्छा पहना कर गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए श्री बोरा ने कहा कि कांग्रेस को सांगठनिक मजबूती प्रदान करने के लिए तिनसुकिया जिला के दौरे पर है। श्री बोरा ने दुमदुमा के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलकर मत विनमय किया । दुमदुमा मे सदस्यों से मिलने के बाद वे फिलोबाड़ी के लिए रवाना हुए।फिलोबारी मे स्वतंत्रता सेनानी शबी वाला से मुलाक़ात किए तथा उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके सुस्वास्थ्य की कामना की।
 दुमदुमा दौरे के दौरान उनके साथ तिनसुकिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कुर्मी , जिला सचिव बाबुलपुरकायस्थ, काकोपथार ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मांगीराम अग्रवाल थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल