फॉलो करें

दृढ़ता के साथ 100 प्लस के लक्ष्य को 42 लाख कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्राप्त करेंगे- रंजीत दास

236 Views

गुवाहाटी, 21 फरवरी (हि.स.)। असम की जनता का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति आस्था और विश्वास तथा राज्य के 42 लाख बिना रूके कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास के बल पर 2021 के विधानसभा चुनाव में हम 100 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। ये बातें असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने नयी दिल्ली में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेन सिंह, राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष आदि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के अविराम कामकाज और भाजपा नेतृत्वाधीन राज्य सरकार के विकासोन्नमुखी सफलता के आधार पर भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों के साथ 100 प्लस के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्रात करेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 2021 के विधानसभा चुनाव के संबंध में भाजपा और मित्र दलों की स्थिति, सांगठनिक काम-काज, सम सरकार की सफलता आदि के बारे में रंजीत दास ने विस्तार से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय नेतृत्व के परामर्श के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल