फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परिवार कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम बदरपुर में संपन्न

282 Views

सुब्रत दास,बदरपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छह गतिविधियों में से एक ‘परिबार कुटुम्ब प्रबोधन’ बदरपुर नगर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दक्षिण असम प्रांत के परिवार कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख असीत चक्रवर्ती और दक्षिण असम प्रांत के सह-बौद्धिक प्रमुख राजू मल्लिक थे। शाम को ७ बजे बदरपुर नगर के बिमल शील ने अपनी बेटी के विवाह समारोह में एक पारिवारिक प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि असीत चक्रवर्ती ने कहा,भारत ने हमें बहुत कुछ दिया है, जिसमें से एक पारिवारिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक प्रथा भारत के अलावा किसी अन्य देश में नहीं देखी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि, भारत में वृद्धाश्रम परिवार प्रथा के कारण कम है। केवल इस पारिवारिक परंपरा के लिए भारत में बृद्धाश्रम ज्यादा नहीं है। हमे इस परिवार परंपरा को सदैब ध्यान देना चाहिए। संघ का यह कार्यक्रम भारत के सभी गाँवों और शहरों में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। यही अवसर पर विवाहित बेटी को गीता पुस्तकें, सिंदूर, आलता दी गई। इस कार्यक्रम पर बदरपुर नगर के ५० से अधिक परिवार के सदस्य और नगर कार्यकर्ता सहित स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल