फॉलो करें

देर से ही सही असम सरकार ने ध्यान दिया चाय जनगोष्ठी के ऊपर

57 Views

 असम विधान सभा के वर्तमान बजट सत्र में असम की चाय जन गोष्ठी के लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देने और चाय उद्योग को मजबूत करने के लिए असम सरकार द्वारा घोषित विभिन्न उपायों का असम चाय समुदाय के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी निवास कलवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने एक प्रेस बयान में कहा कि मंच द्वारा उठाई गई 22 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की दिशा में असम सरकार द्वारा यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके लिए असम के आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ.  हिमंत विश्व शर्मा का तहे दिल से धन्यवाद और सराहना की और आशा व्यक्त किया कि यह प्रगतिशील सरकार कई अन्य उपेक्षित मांगों को भी पूर्ण करेगी। 

     उल्लेखनीय है कि प्रख्यात समाजसेवी श्री लक्ष्मीनिवास कलवार लंबे समय से उपेक्षित लोगों के निम्नीकृत जीवन स्तर में सुधार की मांग करते आ रहे हैं।  लगभग 200 वर्षों तक जीवन और मृत्यु से लड़ते हुए, अंग्रेजों और जंगल के जानवरों की क्रूरता को सहन करते हुए, चाय बागानों की स्थापना और चाय उद्योग को असम तथा भारत के साथ-साथ दुनिया के दरबार में बखूबी पेश करते हुए, यह अवहेलित श्रमिक समाज अपने और अपने बच्चों की बिकास और अधिकारों की देखभाल नहीं कर पाते। सामान्य नागरिक अधिकारों तक कि परवाह किए बगैर देश के लिए कड़ी मेहनत और काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।  इनमें बराक और ब्रह्मपुत्र घाटी के कई ज्ञात व अज्ञात वीर थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया और बलिदान भी दिया था।  यह देशभक्त सरल और सादगी-पसंद समाज आज के आधुनिक युग में भी बहुत कम सुविधाओं में ही संतुष्ट है।  उनके पास अपने मांगों के लिए आंदोलन करने तक का  समय नहीं है।  इसलिए चाय उद्योग में असम को गौरवान्वित करने वाले इस पिछड़े समाज के संरक्षक के रूप में असम सरकार को नैतिक जिम्मेदारियों के साथ बहुत पहले ही आगे आने की जरूरत थी।  चाय बागानों के अपर्याप्त आय और विकृत शैक्षिक वातावरण में रहकर इन युवाओं को राज्य स्तर पर विभिन्न शहरों, उपनगरों या विकसित गांवों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की संभावना बहुत कम थी।  सरकार की ओर से यथोचित ध्यान नहीं देने के वज़ह से इस उद्योग के कई चाय बागान ढहने के कगार पर हैं।  हालाँकि,‌श्री कलवार ने यह आशा व्यक्त किया कि आजादी के 75 वर्षों के बाद ही सही,  श्रमिक चाय समुदाय वर्तमान सरकार कि  तत्वावधान में शैक्षिक, पोषणीय, वित्तीय, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक स्वस्थ नागरिक‌ के भांति जीवन जी सकेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल