कपिल देव साह, होजाई, 16 अप्रैल: होजाई के अंकुर संघ के बैनर तले दो दिवसीय रंगाली बिहू कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन बुजुर्गों का सम्मान किया गया जिसमें बसंती बरूवा, अकबर अली, कल्पना देवी गोस्वामी, चारु बरकटकी, बीना बरकटकी, तारिणी बरकटकी, वीरेंद्र बरकटकी व प्रभाव सेकिया का सम्मान करते हुए फूलाम गमछा, चद्दर एवं मानपत्र भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। उस वक्त का दृश्य देखते ही बनता था। उपस्थित सभी ने युवाक-युवतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अंकुर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विपुल चंद्र शर्मा ने संघ का ध्वज, विशिष्ट शिक्षा विद माधी राम सेकिया ने बिहू का ध्वज , होजाई साहित्य सभा के अध्यक्ष दयाल चंद्र क्रो ने भारत रत्न डॉक्टर भूपेन हजारीका की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया, वहीं उपस्थित सभी संघ के कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शिक्षाविद माधी राम से किया एवं साहित्य सभा के अध्यक्ष दयाल चंद्र करो ने उपस्थित सभी जनों को विहूकी हार्दिक शुभकामनाएं दी तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।।
हमारा ऐप डाउनलोड करें
- Admin
- April 17, 2023
- 11:25 am
- No Comments
दो दिवसीय रंगाली बिहू कार्यक्रम का शुभारंभ
Share this post: