फॉलो करें

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाईयां

55 Views

 

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाईयां 

Tokyo Olympics २०२० में नीरज चोपड़ा में आज देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। नीरज की इस जीत से हर कोई बेहद खुश है। उनकी इस जीत को पूरा देश मिलकर सेलिब्रेट कर रहा है और ढेर सारी बधाईयां भी दे रहा है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नीरज चोपड़ा को उनकी जीत के लिए शुभकामनाए दी हैं।नीरज चोपड़ा की इस जीत का जश्न पूरा देश जोर शोर से मना रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज की जीत से बेहद उत्साहित हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने नीरज की जीत पर ट्वीट कर लिखा, ङ्कऔर ये गोल्ड है, नीरज चोपड़ा आपको इतिहास रचने के लिए दिल से बधाईयां। करोड़ों लोगों के खुशी के आंसू के लिए केवल आप जिम्मेदार हैं। बहुत बढ़िया।ङ्क अक्षय के अलावा स्वरा भास्कर, अभिषेक बच्चन, मधुर भंडारकर, तापसी पन्नू, सनी देओल जैसे सितारों ने भी नीरज चोपड़ा को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।बता दें कि भारत ने अब तक टोक्यो ओलंपिक्स में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में ६ पदक हासिल किए थे। जिनमें २ रजत पदक और ४ कांस्य पदक शामिल थे। हर किसी को स्वर्ण पदक का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अबलोगों का इंतजार खत्म हो गया है देर से ही सही मगर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक्स में इस साल कुल ७ मेडल जीतकर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि पिछले ओलंपिक्स में भारत कुछ ६ पदक जीतकर लाया था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल