फॉलो करें

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमण की रफ्तार में नहीं आ रही कमी

127 Views

गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। प्रतिदिन पांच से छह हजार के बीच नये मरीजों की संख्या दर्ज हो रही है। हालांकि, मृतकों की संख्या में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या छह हजार 45 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 20 हजार, 373 हो गई है। इनमें छह लाख, 40 हजार, 290 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल पांच हजार, 899 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 70 हजार, 429 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 365 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 63 मरीजों की मौत हुई है।

असम में तीन हजार, 415 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 66 हजार, 590 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 21 हजार, 378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार, 906 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 39 हजार, 837 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 28 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 785 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 61 हजार, 96 है जबकि 51 हजार, 354 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 476 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 744 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 998 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 528 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 59 हजार, 846 हो गई है। इनमें 54 हजार 214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 743 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 988 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 621 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 450 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 42 हजार, 759 हो गई है जबकि 37 हजार, 579 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 542 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 430 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 750 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 290 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31 हजार, 938 है जबकि 28 हजार, 934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 326 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 849 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 155 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 101 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 854 है। राज्य में कुल 19 हजार, 753 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 322 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 972 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 459 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 209 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 659 हो गई है। इनमें से 14 हजार, 887 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 272 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 239 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 284 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 268 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 631 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 191 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 312 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 370 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 70 है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल