फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने आज से शुरू किया कू एप का उपयोग

53 Views

गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। अब से असम सरकार के बारे में जानकारी घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज से भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू असमिया में आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा जून के पहले सप्ताह में ही इस एप से जुड़ चुके हैं और अबतक फालोअर्स की संख्या 62,000 को पार कर चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा बुधवार से असमिया भाषा में इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट के माध्यम से नागरिकों के साथ सभी आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। हालांकि, वह अपना ट्विटर अकाउंट भी चलाएंगे जहां मुख्यमंत्री के एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ज्ञात हो कि भारत सरकार के नये आईटी एक्ट को लेकर ट्विटर द्वारा संजिदगी नहीं दिखाए जाने के बाद पूरे देश में देसी एप कू के प्रति लोगों में रूझान काफी तेजी से बढ़ा है। वहीं भारत सरकार द्वारा ट्विटर को कानूनी समर्थन वापस लिये जाने की जानकारी सामने आने के बाद लोग तेजी से कू को अपनाना शुरू कर दिये हैं। लोगों का मनना है कि भारत में अब ट्विटर के लिए स्थिति ठीक नहीं रहने वाली है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल