फॉलो करें

पूर्वोत्तर के सात राज्यों में तीन चरणों में होंगे मतदान

37 Views

गुवाहाटी,  पूर्वोत्तर के सात राज्यों में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने आज देश के आम चुनाव के तारीखों की घोषणा की। चुनाव आयोग ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में देश में आम चुनाव की तारीख का ऐलान किया। 2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पूर्वोत्तर राज्यों में जहां असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न होंगे। वहीं, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो चरणों एवं शेष चार राज्यों में एक-एक चरणों में मतदान संपन्न होंगे।

बहाग बिहू के बाद असम में आम चुनाव होंगे। असम में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। राज्य में मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को होगा। मणिपुर और त्रिपुरा में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल को तथा शेष चार राज्य मिजोरम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

असम में किस सीट पर कब होंगे चुनाव-

असम में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण का मतदान पांच सीटों पर होगा। जिसमें मुख्य रूप से शोणितपुर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, काजीरंगा और लखीमपुर चुनाव क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में असम की पांच सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को डिफू, नगांव, दरंग-उदालगुड़ी, सिलचर और करीमगंज चुनाव क्षेत्र शामिल हैं।

असम में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होगा। तीसरे चरण में चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। तीसरे चरण में गुवाहाटी, बरपेटा, धुबड़ी और कोकराझार चुनाव शामिल हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल