फॉलो करें

प्रवासी संघ की टोली बैठक में उत्तर प्रदेश की नई समिति गठित 

57 Views

लखनऊ 9 अप्रैल: आज दिनांक 9 अप्रैल 2023 को जेसी गेस्ट हाउस निराला नगर में प्रवासी संघ की टोली बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश की पूर्व कमेटी भंग की गई और अवध प्रांत की भी कमेटी भग की गई एवं नई कमेटी की तथा उत्तर प्रदेश की नई व्यवस्था की गई। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के प्रमुख प्रभारी के रूप में एडवोकेट श्री रमेश प्रसाद अवस्थी जी को संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय परिषद का सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रमुख प्रभारी श्रीमान सत्य प्रकाश तिवारी जी को उत्तर प्रदेश का संयोजक, एडवोकेट सीमा तिवारी को महिला अध्यक्ष, श्रीमान अनिल शुक्ला को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष, श्रीमती मंजू सिंह को उत्तर प्रदेश का महामंत्री, श्रीमान विजय कुमार तिवारी को युवा मोर्चा प्रदेश युवा मोर्चा का महामंत्री, युवा महामंत्री मनोज यादव को लखनऊ जिले का अध्यक्ष, रजनीश उपाध्यक्ष, आनंद शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, काके महाराज जिला उपाध्यक्ष, आनंद शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, राम नरेश रावत अनुसूचित अध्यक्ष लखनऊ, अमित शुक्ला जिला मंत्री, अवधेश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। श्री आरपी शुक्ला अवध प्रांत उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस अवसर पर श्रीमान अवस्थी जी एवं प्रदेश संयोजक श्रीमान सत्य प्रकाश तिवारी जी का राष्ट्र सेवकों ने स्वागत किया और संगठन प्रमुख का उद्बोधन भी प्राप्त हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ और जून में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15 जून से 20 जून के भीतर करने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय मंत्री अवधेश कौशल ने किया। स्वागत उत्तर प्रदेश के संयोजक प्रकाश तिवारी ने किया एवं संचालन अवधेश कौशल ने किया। प्रमुख रूप से दिल्ली से पधारे चंदेल एवं सुरेंद्र ने विशेष सहयोग किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल