फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 128 कोरोना पॉजिटिव, असम में 3137

186 Views
प्रे. सं. शिलचर, 26 अप्रैल: असम में कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर ने असम में बेचैनी बढ़ा दी है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 128 पाई गई। आज काछाड़ में 90 पॉजिटिव, करीमगंज में 21 और हाइलाकांदी में 17 कुल 128 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
 आज काछाड़ में कुल 90 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 36 आरटी पीसीआर और 54 आरएटी टेस्टेड है। कोविड से काछाड़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12311 पहूंच गई। अभी 582 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 11691 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1364 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 54 पॉजिटिव पाए गए। 582 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 29, अन्य में 48 तथा होम आइसोलेशन में 505 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
आज करीमगंज में 2615 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया, जिसमें 21 पॉजिटिव मरीज मिला। 92 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हाइलाकांदी में आज 17 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3438 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। 3361 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 54 कोरोना मरीजों की चिकित्सा जारी है। जिसमें 14 हॉस्पिटल में और बाकी होम आइसोलेशन में है।
पुरे असम में आज 73181 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 3137 पॉजिटिव पाए गए जिसमें अकेले कामरूप मेट्रो से 1153 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 15 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल