फॉलो करें

मुरादाबाद : 455 बूथों पर 82 सौ लोगों ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

58 Views

मुरादाबाद, 28 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद के महानगर मंत्री सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण रविवार को महानगर व देहात विधानसभा के 455 बूथों पर लगभग 82 सौ लोगों ने सुना। कार्यक्रम के बाद इन सभी बूथों पर बूथ समितियों की बैठक सम्पन्न हुई।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर विधानसभा के कटघर नगर मंडल में लाजपत नगर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 168 पर मन की बात कार्यक्रम सुना। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने बूथ 221 पर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा 316, महापौर विनोद अग्रवाल 169, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त 473, एमएलसी गोपाल अंजान 179, लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता 478, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केके मिश्रा 234, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश वर्मा 31, साध्वी गीता प्रधान 457, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा 184 अल्पना रितेश गुप्ता 172, प्रिया अग्रवाल 171, मनोज गुप्ता 278, पार्षद दल उपनेता सुरेंद्र बिश्नोई 238, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त 239, बूथ संख्या 176 पर महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

इसके अलावा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष डॉ गौरव श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप, निमित्त, राजीव गुप्ता, नवदीप टंडन, गिरीश भंडूला, हेमराज सैनी, दिनेश सिसोदिया, राहुल शर्मा, विशाल त्यागी, चंद्र प्रजापति, अजय वर्मा, शमी भटनागर, सुनीता शर्मा, शशि किरण, हरीश जाटव, सर्वेश पटेल, नितिन सोनी, सोनू शर्मा, गेत्रपाल सिंह आदि आने को भाजपाइयों जनप्रतिनिधियों ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल