फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित, असम से पवित्र मार्गेरीटा

64 Views

भाजपा की तैयारी: राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित, लोकसभा-राज्यसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान

न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली 18 Mar 2022: भाजपा ने द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नगालैंड से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

इस साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने चार राज्यों में अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि असम से पबित्रा मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ. माणिक साहा को चयनित किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए और बिहार व महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित किए हैं। बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए भाजपा ने अग्निमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बल्लीहुंगे विधानसभा से केया घोष को प्रत्याशी बनाया है।

बिहार की बोचहां (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने बेबी कुमारी को और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सत्यजीत शिवाजीराव कदम को प्रत्याशी बनाया है। बोचहां विधानसभा सीट वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) विधायक मुसाफिर पासवान का निधन होने से नवंबर में खाली हो गई थी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल