फॉलो करें

राष्ट्रपति ने नागालैंड के मोआ सुबोंग को पद्म श्री से किया सम्मानित

59 Views
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बुधवार पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों को वितरित किया गया। राष्ट्रपति ने कला के क्षेत्र में नागालैंड के मोआ सुबोंग को पद्म श्री पुरस्कार, 2023 प्रदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बुधवार पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों को वितरित किया गया। राष्ट्रपति ने कला के क्षेत्र में नागालैंड के मोआ सुबोंग को पद्म श्री पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। लोक फ्यूजन कलाकार मोआ अपनी पत्नी एरेनला के साथ लोकप्रिय नागा बैंड ‘एबिओजेनेसिस’ का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने ‘बम्हुम’ नामक बांस पवन संगीत वाद्ययंत्र का आविष्कार किया, और ‘होवे’ नामक एक नई संगीत शैली भी बनाई।

इस उपाधि को पाने वालों की फेरिस्त में बिदरी कला में कई नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए जाने जाने वाले शाह रशीद अहमद क़ादरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री मिला। समानता की स्थिति की परिकल्पना करने वाले वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जेयार,  हैदराबाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। कोरल संगीत की भारत में पहली  महिला संवाहक कूमी नरीमन वाडिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने राष्ट्रपति से पद्म श्री प्राप्त किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया। इसके साथ ही सुधा मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण लिया। आस्कर जीतने वाले गाने ‘नाटू नाटू’ की  रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री सम्मान मिला। सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

बता दें कि पद्म पुरस्‍कार देश का सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्कार है। ये विभिन्न क्षेत्रों में बांटा जाता है। कला, सामाजिक कार्य, जनसेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्‍यापार और उद्योग, औषध, साहित्य  और शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्‍न गतिविधियों के लिए तीन श्रेणियों-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिए जाते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल