फॉलो करें

शेखर ग्वाला मेरे दिल के बहुत करीब थे- परिमल शुक्लवैद

52 Views
शेखर ग्वाला मेरे दिल के बहुत करीब थे, हम लोगों ने एक साथ धोलाई क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने के लिए बहुत संघर्ष किया। उनका निधन पुरे काछाड़ भाजपा परिवार की क्षति है। उपरोक्त कथन असम सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर परिमल शुक्लवैद ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शेखर ग्वाला के निधन पर व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय शेखर ग्वाला का पिछले 20 मई को दिल का दौरा पड़ने से सायं काल 6.46 पर देहांत हो गया। बड़जालंगा स्थिति पैतृक निवास पर उनका श्राद्ध कर्म आज ही संपन्न हुआ। आगामी 6 जून को पैतृक निवास पर ही वैष्णो सेवा का आयोजन किया गया है। वे बड़जालंगा के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय श्यामनाथ ग्वाला के पुत्र थे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शेखर ग्वाला पश्चिम धोलाई के प्रथम जिला परिषद सदस्य थे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित जिले के विभिन्न दायित्व का निर्वाह उन्होंने किया था। कैबिनेट मिनिस्टर परिमल शुक्लबैद के घनिष्ठ लोगों में शामिल थे।
मधुमेह से पीड़ित स्वर्गीय ग्वाला जी का 1 महीने से किडनी प्रॉब्लम की वजह से डायलिसिस चल रहा था। सामाजिक प्रवृत्ति के प्रतिष्ठित नागरिक शेखर ग्वाला के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कविंद्र पुरकायस्था सहित काछाड़ भाजपा के आला नेताओं ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। वे अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती सविता यादव, 2 पुत्र अमित और सुमित, 2 पुत्र वधू राखी और शिवानी, पुत्री संगीता ग्वाला, दो अनुज गौतम ग्वाला और विष्णु दयाल ग्वाला, दो अनुज पुत्र वधू सावित्री यादव तथा लक्ष्मी रानी यादव, बहन शर्वानी ग्वाला और पोते पोतियो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अनुज बधू लक्ष्मी रानी यादव वर्तमान जिला परिषद सदस्या है।
शेखर ग्वाला के निधन पर उनके आत्मीय स्वजन शुभचिंतक को और चाहने वालों ने उनकी आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए ईश्वर से कामना की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल