101 Views
आएनाखाल 19 फरवरी: एक हफ्ता पूर्व हाइलाकांदी जिले के लखी नगर चाय बागान में सांड की हत्या होने से उत्तेजना फैल गई थी। ग्राम वासियों की तरफ से पुलिस को खबर दी गई थी। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दिया था, ग्राम वासियों को आशा थी कि जल्दी ही मुख्य आरोपी पकड़ा जाएगा। सांड की निर्मम हत्या से ग्रामवासी दुखी हैं। सांड को लोग महादेव की सवारी नंदी का प्रतीक मानते हैं। उसकी पूजा की जाती है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार भर श्यामा प्रसाद कुर्मी विष्णु भर और महेश राय के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने स्थानीय पुलिस चौकी में जाकर पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है यदि जल्द से जल्द सांड के हथियारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन हो सकता है। पुलिस ने 5 दिन का समय मांगा है।