फॉलो करें

हाइलाकांदी निवासी विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व पत्रकार दीप्तेंद्र भट्टाचार्य (दीपू) का निधन

45 Views
हाइलाकांदी के आश्रम रोड निवासी वरिष्ठ नागरिक, सांस्कृतिक कार्यकर्ता, पूर्व पत्रकार तथा विश्व हिंदू परिषद के दक्षिण पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष दीप्तेंद्र भट्टाचार्य (दीपू) का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली, वह 82 वर्ष के थे। वह लंबे समय से लीवर और हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्होंने पत्नी, दो विवाहित बेटियां, दामाद, छोटे भाई-बहन, भतीजी, भतीजे एवं असंख्य प्रशंसकों को छोड़ गए। उनके निधन की खबर जैसे ही पूरे शहर में फैली, विभिन्न एरिया में शोक छा गया।
वे भारत सेवाश्रम के दिक्षित थे। वह वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद की वर्तमान सीमांत सलाहकार परिषद के सदस्य थे। वह एक पत्रकार के रूप में 2000 सन में दैनिक सोनार काछाड़ पत्रिका में शामिल हुए। सुनाम के साथ पत्रकारिता में कई वर्षों तक काम किया है। इसके अलावा, वह एक कविता, रम्य रचनाकार व नाट्यकर्मी थे। उन्होंने हाइलाकांदी में नाट्य रसिक दल (नारद) का गठन कर नाटक के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण अवदान रखें। वे बराक उपत्यका बंग साहित्य व संस्कृति सम्मेलन, साको साहित्य पत्रिका संगठन, शारदा सम्मिलनी, कृष्टि साहित्य मंच के अलावा वे विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के साथ भी जुड़े थे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक समाज की सेवा की है। बाद में उन्होंने विहिप के दक्षिण-पूर्व प्रांत के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे विहिप के आजीवन सदस्य थे। विहिप के हाइलाकांदी जिला अध्यक्ष निरुपम देव, ड्रीम्स अध्यक्ष गौतम गुप्त, बराक बंग के केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव पिनाकपानी भट्टाचार्य, साको पत्रिका के संपादक सुशांत मोहन चेटर्जी प्रमुख ने गहरी शोक व्यक्त किया।
इधर, विहिप के विभाग संगठन मंत्री रतीश दास, हाइलाकांदी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मोहन देव, जिला उपाध्यक्ष शुक्ला मित्र, सचिव मृगेन देव, विशिष्ट पत्रकार शतानंद भट्टाचार्य, पत्रकार शंकरी चौधुरी, बराक बंग के जिलाध्यक्ष सुदर्शन भट्टाचार्य, शहर आंचलिक सचिव किसलय चौधुरी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शंकर चौधुरी, भारत सेबाश्रम संघ के श्यामसुंदर दे सहित विशिष्ट व्यक्तियों ने उन्हें माल्यार्पण किया। उनका अंतिम संस्कार इस दिन हाइलाकांदी के शांतिबन महा श्मशान में किया गया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल