फॉलो करें

24 घंटे में 1 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे : मुख्यमंत्री

42 Views

गुवाहाटी, 06 सितंबर (हि.स.)। असम सरकार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही है। बिहू नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद इस बार असम सरकार पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार कुल नौ विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगी। इनमें से तीन नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी और बाकी छह पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की जाएगी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम इसी बीच असम पहुंच चुकी है। अमृत वृक्षारोपण कार्यक्रम 9 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। पेप्सी ने नलबाड़ी के बानेकुची में 778 करोड़ रुपये की लागत से पौधे लगाए हैं।
अब तक, 47,34,465 लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण किया है। सरकार 9 सितंबर को 3 लाख पौधों के साथ खानापाड़ा में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगी।
10 सितंबर को पौधे वितरित करके एक और रिकॉर्ड कदम उठाए जाएंगे। 17 सितंबर को 24 घंटे में 1 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
14 तारीख को उदालगुड़ी में 24 घंटे में पौधे लगाने का रिकॉर्ड, 15 तारीख को नाहरकटिया में 1 घंटे में पौधे लगाने का रिकॉर्ड, 17 तारीख को शिवसागर में 50 हजार पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल