फॉलो करें

तिनसुकिया में कानू स्वजातीय का उमड़ा जनसैलाब।

109 Views
मध्येशिया समाज की एकता ही पहचान – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र मध्येशिया
दुमदुमा 24 सितंबर प्रेरणा भारती: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं कानू कल्याण ट्रस्ट द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणिनाथ पूजनोत्सव का पालन तिनसुकिया के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में  बाबा गणिनाथ जी का पुजन हवन किया गया। वही इस कार्यक्रम में तिनसुकिया जिले के अलावा डिब्रूगढ़, जोरहाट, गोलाघाट, गुवाहाटी, लखीमपुर, तेजू, नामसाई, रोइंग, मेघालय, उत्तर प्रदेश, बनारस, बलिया, कोलकाता, सिलीगुड़ी इत्यादि जगहों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।वही इस दौरान हुई आम सभा की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष नाहर नेनीचंद गुप्ता, संचालन सचिव मुकेश साह द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में शिव सागर से ABMVS के असम प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं विनोद गुप्ता, जोरहाट के AVMBS के  अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सचिव दीनदयाल गुप्ता, एवं कुन्ज बिहारी गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता ,संतोष गुप्ता,पवन गुप्ता, चन्द्र भान गुप्ता, शत्रुधन कानु‌, विशाल गुप्ता, द्वारिका गुप्ता,गोलाघाट के ABMVS जिलाध्यक्ष सरोज कुमार गुप्ता के अलावे अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजय गुप्ता रोशन गुप्ता, गुवाहाटी महानगर के AVMVS ‌सचिव माधव चन्द्र गुप्ता, पूर्व युवा अध्यक्ष राजु गुप्ता, उपाध्यक्ष महादेव गुप्ता,दिलीप साह, दिन बन्धू मधेशिया, पूर्व महिला सचिव गीता गुप्ता तथा,रजनी देवी,डिब्रूगढ़ से अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, सचिव संजय कानू,संतोष गुप्ता,अरुण कानू,मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता,सिलीगुड़ी से महिला सदस्या, पश्चिम बंगाल उपाध्यक्ष करुणा गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नीलम गुप्ता, कुन्ती गुप्ता, सहित अरुणाचल प्रदेश और नागालैड से पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र मध्येशीया ने कहा की समाज में एकता से ही पहचान अपनी पहचान बनेगी। कानू महासभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश मधेशिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ा सकती है।इस कार्यक्रम में हाल में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक की परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी  छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ साथ मेहदी और नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस पूजा को सफल बनाने हेतु कानू कल्याण ट्रस्ट के सचिव मदन गुप्ता, एवं केदार गुप्ता, नकुल कानू,पूजा समिति के सचिव मुकेश साह, तथा सुनील साह,प्रेम गुप्ता,कोषाध्यक्ष कमलेश प्रसाद,पन्ना लाल गुप्ता,विकाश गुप्ता,महादेव गुप्ता छोटे लाल गुप्ता सहित अन्य कई पदाधिकारीयो और सदस्यों का भी काफी सक्रिय भूमिका रही। दोपहर में असम प्रदेश की बैठक में तिनसुकीया जोरहाट गोलाघाट लखीमपुर शिवसागर इत्यादि जिलों के प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा में आस्था जताते हुए कहा कि हम सभी अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा हमारी पुरानी संगठन है अगर इसमें कोई भुल भ्रान्ति है ,तो ,आपस में सुलझा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मध्येशीया सचिव बसंत गुप्ता की पुरी टीम को हाथ मजबूती प्रदान करेंगे। नवंबर माह के अन्त में असम प्रदेश की संगठनिक बैठक करने पर सहमति बनी। इस बैठक में कानू कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र साह ने अपने शुरुआती भाषण में संबोधित करते हुए कहा कि हमें संगठित होकर समाज को आगे बढ़ना कार्य करना चहिए सभी को एक मंच पर आकर समाज के उत्थान के आगे बढ़ना चाहिए बल्कि पद पाने की होड़ में समाज को विखंडित करने का काम करें। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा हमारे पूर्वजों का बनाई गई संगठन है, इसमें कोई संविधान में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करने का सभा के उच्च पदस्थ लोगों कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल