लखीमपुर (असम), 10 नवंबर (हि.स.)। राज्य के सूचना प्रसारण आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने आज नाउबेचा निर्वाचन क्षेत्र में पानीगांव हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरम के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने लोक कल्याण के लिए अथक प्रयास किये हैं। अनूठी योजनाओं के माध्यम से राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और दृष्टिकोण के प्रति लोगों का अटूट प्रेम और स्नेह हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और पार्टी के प्रति अटूट समर्थन के लिए वे लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर मंत्री ने साथ स्थानीय सांसद प्रदान बरुवा, विधायक मानब डेका, देवरी स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य भैरब देवरी, एमट्रोन के जिला प्रभारी एवं उपाध्यक्ष ऋतुबरन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष फणीधर बरुवा सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमारा ऐप डाउनलोड करें
- Admin
- November 11, 2023
- 11:54 am
- No Comments
लोगों का अटूट प्रेम हमारे लिए प्रेरणादायक : पीयूष
Share this post: