फॉलो करें

विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘शब्दाक्षर’ का काव्य अनुष्ठान

20 Views

कोलकाता : रविवार की शाम सलकिया के बांधा घाट, हावड़ा में ‘शब्दाक्षर’ प्रदेश समिति पश्चिम बंगाल की ओर से खुदीराम बोस डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं ‘शब्दाक्षर’ पश्चिम बंगाल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा उपाध्याय के ‘शब्दाक्षर हाता’ में विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर एक सरस साहित्यिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में अनुष्ठित हुआ। प्रथम सत्र में कवि ‘मौसम’ की पुस्तक ‘कोहरे के फूल’ पर सारगर्भित समीक्षा हुई। समीक्षक द्वय थीं सुरेन्द्रनाथ संध्य कॉलेज की प्रो.दिव्या प्रसाद एवं बंगवासी कॉलेज की प्रो.दीक्षा गुप्ता। प्रथम सत्र के अध्यक्ष थे, ‘शब्दाक्षर’ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व वरिष्ठ पत्रकार डॉ.एस. आंनद। दूसरे सत्र में दिए हुए विषय पृथ्वी को केंद्र में रखकर कवि सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ‘शब्दाक्षर’ दया शंकर मिश्र ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ‘शब्दाक्षर’ डॉ. एस आनंद तथा प्रधान अतिथि के रूप में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्दाक्षर रवि प्रताप सिंह मंचासीन थे। इनके अतिरिक्त पंच प्रदेश प्रभारी विश्वजीत शर्मा ‘सागर ‘ ‘शब्दाक्षर  पश्चिम बंगाल सचिव पार्थ सारथी उपाध्याय ‘मौसम’, प्रदेश साहित्य मंत्री चित्रा राय एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शुभ्रा उपाध्याय भी मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। कवियों ने पृथ्वी को केंद्र में रखकर पर्यावरण रक्षा से संबंधित कविताओं का पाठ किया। पृथ्वी को बचाने की चिंता कवियों की कविताओं में विशेष रूप से दृष्टिगोचर थी। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘शब्दाक्षर’ रवि प्रताप सिंह ने कहा की ‘शब्दाक्षर’ विशेष दिनों के अनुपालन के लिए इस वजह से प्रतिबद्ध रहता है कि, ऐसे विशेष दिवसों का पालन करके हम उन विशेष विषयों के प्रति गंभीरता पूर्वक चिंतन-मनन करने को प्रेरित होते हैं। इस सरस काव्य गोष्ठी में ज्योतिका प्रसाद, अनीसा साबरी, एजाज अहमद, धर्मदेव सिंह, अबुल कलाम ‘नामी’, राम नारायण झा , बिहारी लाल चौधरी, ओम प्रकाश चौबे, मनोज मिश्र, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार धानुक, डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव, डॉ. अतुल कुमार, कवि ‘अशेष’, राजा घोष, गौरी शंकर दास, सुनील कुमार दूबे, सुधा मिश्रा द्विवेदी, फ़याज अख्तर, विक्की यादव, संचिता सक्सेना, रोहित साव, सबीरा सईद, एवं डॉ. साहिद फिरोगी आदि रचनाकारों ने पृथ्वी से संबंधित रचनाओं का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दक्षिण कोलकाता ‘शब्दाक्षर’ जिला अध्यक्ष प्रदीप धानुक ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश साहित्य मंत्री चित्रा राय ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल